Octivia के बाद अब स्कोडा ने वेबसाइट से हटाई सुपर्ब

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 11:34 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Skoda India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से सुपर्ब सेडान को हटा दिया है। यह सेडान अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध नही होगी। इससे पहले निर्माता ने अप्रैल में स्कोडा ऑक्टिविया को बंद किया था वर्तमान में भारत में केवल स्लाविया सेडान ही सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी के 2 अन्य पापुलर मॉडल कुशाक औऱ कोडिएक सेल के लिए उपलब्ध हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि निर्माता ने साल की शुरूआत मे न्यू जेनरेशन सुपर्ब और आक्टिविया को शोकेस किया था। उम्मीद है कि इस साल में इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों मॉडल्स को बंद करने के पीछे का कारण नए BS6 Phase 2  emmission norms को बताया जा रहा है। कंपनी ने फिलहाल इसके बारे में कोई भी ऑफिशयल स्टेटमेंट जारी नही किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News