चिप की कमी के चलते पेसेंजर व्हीकल्स की सेल में दर्ज की गई 8% की गिरावट

Friday, Feb 11, 2022 - 02:29 PM (IST)

ऑटो डेस्क: कोविड के दौरान भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसमें से मुख्य परेशानी है सेमीकंडक्टर चिप्स की कमीं। जिसके चलते  कार्स की सेल काफी प्रभावित हो रही है। इसी के साथ बात करें जनवरी में सेल्स की तो हैचबैक की बिक्री में काफी कमीं दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा पेश किए गए ऑकंड़ों के सभी सेगमेंट में लगभग 8% की गिरावट देखी गई है।

इसी के साथ बात करें यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट की तो पिछले 2 वर्षों में इसकी  बिक्री में काफी सुधार देखा गया है। अगर इसकी सेल्स की तुलना की जाए तो जनवरी 2021 में इस सेगमेंट में 1,11,494 यूनिट और जनवरी 2022 में बढ़कर 1,16,962 यूनिट की सेल देखी गई है। साथ ही आपको बताते चले कि कार्स के साथ-साथ टू व्हीलर सेगमेंट को भी सेमीकंडक्टर संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल जनवरी में 14,29,928 यूनिट्स की सेल देखी गई थी जो कि इस साल की सेल से 21% ज़्यादा है।

इसके अलावा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि जनवरी 2022 में सेल्स की कमीं का मुख्य कारण सेमीकंडक्टर की कमी और देश में फैली महामारी को बताया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पेसेंजर व्हीकल सेगमेट में लगातार सानमे आ रही  चुनौतियों के कारण कंपनी हेवी डिमांड को पूरा करने में असमर्थ है।  

 

Akash sikarwar

Advertising