लॉन्च से पहले स्पॉट हुई 5-डोर महिंद्रा थार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 11:56 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra पिछले काफी समय से 5 डोर थार पर को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। नई थार को किस नाम से पेश किया जाएगा इसके बारे में जानकारी सामने नही आई है। हाल ही में इस कार के टेस्टिंग मॉड्यूल को स्पॉट किया गया है। तस्वीरों के अनुसार नई थार में बाक्सी स्टाइल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वर्तमान मॉडल के मुकाबले इसमें ज्यादा व्हीलबेस दिया जाएगा।
नई थार को 15 अगस्त को अनवील किया जा सकता है और इसके लिए बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं। अक्टूबर में इस एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और अपकमिंग फोर्स गुरखा से होगा।