भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई 2022 ऑडी क्यू3, जानिए कब होने जा रही है लॉन्च

Friday, Jan 14, 2022 - 01:30 PM (IST)

ऑटो डेस्क: हाल ही में 2022 ऑडी क्यू3 के कुछ स्पाई शॉट्स् सामने आए हैं। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है ऑडी क्यू3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। साथ ही आपको बता दें कि इस कार को टेस्टिंग के दौरान महाराष्ट्र की सड़कों पर देखा गया है। फिलहाल जो स्पाई शॉट्स सामने आए हैं उन्हें देखकर इसकी डिज़ाइनिंग के बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि दौरान इस कार को पूरी तरह से कवर किया हुआ था।

बतातें चलें कि सेकेंड जेनरेशन Q3 मॉडल पिछले काफी समय से विदेशों में सेल के लिए अवेलेबल है और अब भारत में इस मॉडल के अपडेटेड  वर्जन को पेश किए जाने का अनुमान है। सामने आई तस्वीरों से तो इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन का कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन अनुमान है कि इसकी स्टाइलिंग Q8 मॉडल के समान की होगी और साथ ही इस मॉडल को एक लंबी फीचर लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा।

2022 ऑडी क्यू3, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर द्वारा संचालित होगी,जिसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। और इसका मुकाबला BMW X1, Mercedes GLA और Volvo XC40 से हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी 2022 Q7 लक्ज़री एसयूवी को भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसके लिए ऑफिशियली बुकिंग्स भी स्टार्ट कर दी गई हैं।

 

Piyush Sharma

Advertising