अधिक धूम्रपान करने वाले जल्द हो जाते हैं बूढ़े: अध्ययन

Friday, Nov 17, 2017 - 05:11 PM (IST)

लंदन: ज्यादा शराब एवं धूम्रपान करने वालों में वृद्धावस्था के संकेत जल्द नजर आ सकते हैं और वे अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिख सकते हैं। एक अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है। सन 1976 से अबतक 11500 से अधिक लोगों पर अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला गया है। इस अध्ययन में कहा गया कि जो पुरुष एवं महिलाएं ज्यादा मद्यपान करते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में वृद्धावस्था के लक्षण उभरने की संभावना अधिक होती है। 

इसी प्रकार जो महिलायें रोजाना करीब 20 सिगरेट पीती हैं उनमें वृद्धावस्था का जोखिम 41 फीसदी अधिक होता है जबकि इतनी ही सिगरेट रोज पीने वाले पुरुषों में यह जोखिम 12 फीसदी ज्यादा होता है। जर्नल ऑफ एपिडेमोलोजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन में लोगों से उनकी जीवनशैली एवं सामान्य स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया था। उनसे यह जानने का प्रयास किया गया था कि वे कितनी शराब पीते हैं और धूम्रपान करते हैं।
 

Advertising