‘पाकिस्तान से ड्रोनों द्वारा’ नकली करंसी, हथियार और नशे आना लगातार जारी!

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 03:32 AM (IST)

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के शासकों की शह पर वहां की गुप्तचर एजैंसी ‘आई.एस.आई. ने भारत को आॢथक रूप से कमजोर करने के लिए भारत में ड्रोनों द्वारा जाली करंसी, यहां के युवाओं का स्वास्थ्य नष्टï करने के लिए नशे तथा भारत में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए हथियार भेजना जारी रखा हुआ है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन घुसपैठ में भारी वृद्धि देखी गई है तथा तस्करों द्वारा रोज कई ड्रोन भारतीय सीमा में भेजने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी पिछले लगभग 3 सप्ताह में सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 26 सितम्बर को ‘हनुमानगढ़’ (राजस्थान) में पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते आई 3 करोड़ रुपए मूल्य की 10 किलो हैरोइन और हथियारों की खेप को जब्त करके इस तस्करी नैटवर्क से जुड़ी एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
* 7 अक्तूबर को ‘अॢनया’ (जम्मू) सैक्टर में पुलिस ने ड्रोन के जरिए भेजे गए बेरेटा पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, हैरोइन और अफीम के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
* 8 अक्तूबर को ‘फिरोजपुर’ (पंजाब) के ‘पाधरी’ गांव में बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 19 पैकेट हैरोइन बरामद की। 
* 13 अक्तूबर को ‘अमृतसर’ पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा फैंकी गई साढ़े 4 किलो हैरोइन, आधा किलो अफीम, 6 पिस्तौल, 12 कारतूस व 12.90 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
* 13-14 अक्तूबर को ‘श्रीगंगानगर’ (राजस्थान) के ‘रावला’ क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजैंसियों ने ड्रोन से गिराए गए 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, लगभग 650 कारतूस और 7 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

* 15 अक्तूबर को अमृतसर बॉर्डर के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 3.2 किलो हैरोइन बरामद की गई।
* 16 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन द्वारा पाकिस्तान की ओर से जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया। थाना ‘खालड़ा’ की पुलिस ने बी.एस.एफ. की मौजूदगी में सीमावर्ती गांव ‘कलसियां’ के नजदीक से पीले रंग के एक पैकेट में 500-500 रुपए के जाली नोटों के रूप में 3,98,500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की। 
इससे पूर्व इसी वर्ष 29 मार्च को पंजाब के अमृतसर बॉर्डर पर सुरक्षा एजैंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी द्वारा भेजी गई 2.5 लाख रुपए की जाली करंसी पकड़ी थी। इसमें हाई-क्वालिटी सिक्योरिटी थ्रैड का भी इस्तेमाल किया गया था ताकि इन नोटों की पहचान आसानी से न हो सके।

* 18 अक्तूूबर को ‘फिरोजपुर’ (पंजाब) के सरहदी इलाके के गांव ‘अली’ में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन द्वारा भेजी गई 10 पैकेट हैरोइन (वजन लगभग 10 किलो) बरामद की गई। कुछ समय पहले भी इसी प्रकार फैंकी गई 100 करोड़ रुपए से अधिक की 20 किलो हैरोइन बरामद की गई थी।
* और अब 20 अक्तूबर को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट थाना ‘खेमकरण’ की पुलिस ने एक ड्रोन द्वारा फैंकी गई 1 किलो हैरोइन तथा 2000 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की है। 
‘सीमा सुरक्षा बल’ (बी.एस.एफ.) पंजाब फ्रंटियर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा अगस्त और सितम्बर, 2026 के महीनों में एंटी-ड्रोन कार्रवाई में भारी तेजी आई है तथा पंजाब सीमा पर जवाबी कार्रवाई में सितम्बर के अंत तक कुल 182 चीनी ड्रोन सीमा पर ही मार गिराए या निष्क्रिय किए जा चुके थे। निश्चय ही यह ‘सीमा सुरक्षा बल’ तथा अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है परंतु इसमें और तेजी लाने की जरूरत है ताकि भारत को सीमा पार से दरपेश इस खतरे पर लगाम लगाई जा सके।—विजय कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News