‘देश में बढ़ती जा रही’ रिश्वतखोरी!
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 02:12 AM (IST)
देश में चंद सरकारी कर्मचारियों में रिश्वतखोरी की बीमारी काबू में नहीं आ रही जिसकी बदौलत वे सरकार को चूना लगा रहे हैं और रिश्वत की अवैध कमाई से अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। समस्या की गंभीरता का अनुमान इसी माह के मात्र 9 दिनों में सामने आई निम्न घटनाओं से लगाया जा सकता है :
* 18 नवम्बर को ‘नारनौल’ (हरियाणा) अदालत में तैनात अहलमद ‘सुमन कुमार’ को अधिकारियों ने शिकायतकत्र्ता को उसके केस के फैसले की कापी देने के बदले में 3,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
* 18 नवम्बर को ही ‘नारनौल’ (हरियाणा) में एक पोल्ट्री फार्म में बिजली का कनैक्शन लगाने के नाम पर 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए बिजली कार्पोरेशन के असिस्टैंट फोरमैन ‘सतीश’ को गिरफ्तार किया गया।
* 19 नवम्बर को ‘पंचकूला’ (हरियाणा) में तैनात सी.जी.एस.टी. के सुपरिंटैंडेंट ‘लवकुश’ को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया।
* 19 नवम्बर को ही ‘फतेहाबाद’ (हरियाणा) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गांव ‘बड़ोपल’ स्थित बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर ‘रतन लाल’ को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
* 19 नवम्बर को ही ‘हिसार’ (हरियाणा) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ‘हांसी के बास’ थाने में तैनात नए एस.आई. ‘अमृत सिंह’ को 80,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
* 19 नवम्बर को ही ‘रूपनगर’ (पंजाब) की विजीलैंस टीम ने ‘श्री चमकौर साहिब’ के ‘ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी’ के कार्यालय में तैनात सुपरवाइजर ‘गुरमुख सिंह’ को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
* 20 नवम्बर को ‘सीतामढ़ी’ (बिहार) के ‘बाजपट्टी’ ब्लॉक’ के 10,000 रुपए मासिक भत्ता पाने वाले प्रमुख ‘अफजल’ के विरुद्ध आय से कहीं अधिक 10 करोड़ रुपए की बेहिसाबी सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों ने केस दर्ज किया।
* 22 नवम्बर को ‘कांकेर’ (छत्तीसगढ़) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जी.एस.टी. विभाग की सहायक आयुक्त ‘अंचला गिरि’ और उसके सहयोगी ‘इमरान मेमन’ को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा।
* 22 नवम्बर को ही ‘गुडग़ांव’ (हरियाणा) के ‘शिवाजी नगर’ थाने में तैनात एडीशनल एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर ‘नरपाल सिंह’ को भ्रष्टïाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
* 24 नवम्बर को ‘भुवनेश्वर’ (ओडिशा) में सी.बी.आई. ने ‘केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर’ विभाग के 2 अधीक्षकों को एक कारोबारी से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
* 25 नवम्बर को ही ‘अमेठी’ (उत्तर प्रदेश) में विजीलैंस विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश के बदले में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया।
* 27 नवम्बर को ‘रतिया’ (हरियाणा) में फूड एंड सप्लाई विभाग के एक इंस्पैक्टर ‘यादविंद्र गिल’, जो पूर्व सांसद ‘स्व. आत्मा सिंह गिल’ का पोता है, उसके सहयोगी कर्मचारी ‘रवींद्र कुमार’ तथा 3 अन्य लोगों को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
* और अब 27 नवम्बर को ही ‘पटना’ के एक सहायक इंजीनियर ‘रितेश कुमार’ और उसकी पत्नी ‘डा. प्रेरणा सिंह’ (गोपालगंज की एस.डी.एम.) के 7 ठिकानों पर छापेमारी करके बिहार ‘स्पैशल विजीलैंस यूनिट’ (एस.वी.यू.) के अधिकारियों ने 1.98 करोड़ रुपए की बेहिसाबी
सम्पत्ति का पता लगाया। चंद कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा जनता का काम करने के बदले में रिश्वत लेना किसी भी दृष्टिï से उचित नहीं कहा जा सकता, जिससे उनकी कत्र्तव्य परायणता पर प्रश्नचिन्ह लगता है। अत: ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दूसरों को भी नसीहत मिले और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।—विजय कुमार
