75 तरह की गुलदाउदी से महका जीएनडीयू का आंगन

Tuesday, Dec 18, 2018 - 09:31 PM (IST)

अमृतसर(ममता): गुरू नानक देव यूनिवॢसटी में आज तीन दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी शुरू हुई। जिसमें पूरे पंजाब के कालेजों,युनिवर्सिटों के अलावा फूलों की कृषि करने वालों द्वारा उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया। प्रदर्शनी में 500 से अधिक किस्मों के फूलों की विभिन्न प्रजातियों,सजावटी पौधों को रखा गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उप कुलपति प्रो. डॉ. जसपाल सिंह संधू ने किया। 

इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजाब भर से पहले दिन 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। जिनको फूलों के सुंदरता, आकार, रंग और किस्मों अनुसार अलग अलग हिस्सों में बांट कर मुकाबला करवाया जा रहा है। प्रतियोगी मौसमी फूल, सजावटी पौधे और बौने पौधे इस प्रदर्शनी में लेकर पहुंचे हैं। 

डॉ. संधू ने कहा कि 75 तरह की गुलदाउदी और 26 तरह के सजावटी पौधों की खूबसूरती मोहित करने वाली है।। रंगोली में 20 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसमें फूलों की पत्तियों के साथ और फूल की पत्तियों से बिना प्रतियोगियों द्वारा आकर्षक रंगोली के डिजाईन तैयार किए गए। फूलों और पौधों की जजमैंट करने के लिए चार माहिरों की टीम गठित की गई। प्रदर्शनी में फूलों के इलावा खूबसूरत फ्लावर पाटस,आर्गेनिक कृषि से तैयार उत्पादों के एवं बागबानी संबंधी संयंत्रों के स्टाल भी लगाए गए। जोकि सबके आकर्षण का केंद्र बने।

somnath

Advertising