समीक्षा के बाद भावी सैन्य अभ्यास पर फैसला  करेंगे अमेरिका-द.कोरिया

Thursday, Nov 01, 2018 - 03:42 PM (IST)

वॉशिंगटनः वॉशिंगटन और सियोल बीते कई वर्षों से संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास करते आ रहे हैं। इस बार दक्षिण कोरिया और अमेरिका आने वाले सप्ताहों में इस बात का निर्णय करेंगे कि दोनों देशों के बीच फिलहाल निलंबित चल रहे बड़े पैमाने के सैन्य अभ्यास को कब प्रारंभ किया जाए।  बुधवार को ये जानकारी दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री नेदी। गत जून महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात के बाद अमेरिका ने कहा था कि वह दक्षिण कोरिया के साथ ’’ चुनिंदा’’ अभ्यास निलंबित कर रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर होने वाला उलची फ्रीडम गाॢडयन अभ्यास भी शामिल है।

दोनों देशों ने उत्तर कोरिया के साथ परमाणु हथियारों के मुद्दे पर बातचीत के लिए राजनयिकों को और वक्त देने के लिए दिसम्बर में प्रस्तावित सैन्य अभ्यास ‘‘विजिलैंट एस’’ को भी टाल दिया था। वॉशिंगटन आए दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री जियोंग केयोंग डू ने अपने अमेरिकी समकक्ष जिम मैटिस से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘अगले साल किसी बड़े पैमाने के युद्ध अभ्यास (जो हो सके) पर हम अपना अंतिम फैसला एक दिसम्बर से पहले करेंगे।’’गौरतलब है कि वॉशिंगटन और सियोल बीते कई वर्षों से संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास करते आ रहे हैं। 

Tanuja

Advertising