Forbes: कम हुई ट्रंप की दौलत, जुकरबर्ग को सबसे ज्‍यादा फायदा

Wednesday, Oct 18, 2017 - 09:34 AM (IST)

नई दिल्लीः अक्सर विवादों में रहने वाले अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दौलत कम हो गई है। ट्रंप अमरीका के सबसे अमीरों की सूची में 92 स्थान फिसल गए हैं। फॉर्च्यून की नई लिस्ट में ट्रंप की संपत्ति 600 मिलियन डॉलर (3,900 करोड़ रुपए) कम होकर 3.1 बिलियन डॉलर (201.5 खरब रुपए) हो गई है। फोर्ब्स की नई लिस्ट में 400 अरबपतियों के नाम हैं।

बिल गेट्स टॉप पर
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लगातार 24वीं बार अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर (5785.7 खरब रुपए) आंकी गई है। अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 81.5 बिलियन डॉलर (5298.6 खरब रुपए) की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में बढ़ौत्तरी हुई है। मार्क की संपत्ति में 15.5 बिलियन डॉलर की बढ़ौतरी हुई है, जिससे वह लिस्ट में चौथा स्थान पर हैं।

मार्क जकरबर्ग की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी
अरबपतियों की लिस्ट में 22 नए नाम हैं जिसमें नेटफ्लिक्स के को-फाउंडर और सीईओ रीड हैस्टिंग्स शामिल हैं। पिछले साल की लिस्ट में जगह बनाने वाले 26 नाम इस बार लिस्ट में जगह पाने में असफल रहे हैं। 400 अरबपतियों की लिस्ट में केवल 50 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा फायदा कमाने वालों में फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग हैं। मार्क की संपत्ति में 15.5 बिलियन डॉलर की बढ़ौतरी हुई है जिससे वह अपनी लिस्ट में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। 

Advertising