अमरिकी संसद के पास फायरिंग, व्हाइट हाउस बंद, सुरक्षा सख्त

Tuesday, Mar 29, 2016 - 10:53 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमरिकी संसद भवन के अतिथि केन्द्र के पास कैपिटॉल बिल्डिंग में सोमवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक पुलिस अफसर और एक महिला घायल घायल हो गई। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर को भी गोली लगी है। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है। घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। जब फायरिंग हुई तब व्हाइट हाउस के अंदर ईस्टर की पार्टी चल रही थी। इसमें ओबामा भी मौजूद थे।

 

उधर, अमरिकी सीनेट ऑफिस ने ट्वीट कर कहा, "फायरिंग के बाद एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है।" एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। 

 

बता दें कि फायरिंग अमरिका के लोकल टाइम के मुताबिक सोमवार दोपहर तीन बजे हुई। 66 साल के एक शख्स ने कैपिटॉल विजिटर सेंटर के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिस वक्त गोलीबारी हुई उसी वक्त यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा व्हाइट हाउस में ईस्टर के मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसमें कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। कुछ घंटों के बाद व्हाइट हाउस को खोल दिया गया।

 

जिस पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, माना जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर नहीं है। घटना के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया। ईस्टर अवकाश और चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के कारण वहां पर्यटकों की खासी संख्या थी। 

Advertising