मां ने पार की हैवानियत की हदें, 10 दिन के बेटे को गला घोंट कर मार डाला!

Monday, May 30, 2016 - 07:54 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका में एक मां को पुलिस ने अपने ही बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि उसका बच्चा रोना बंद नहीं कर रहा था, जिससे गुस्से में मां ने उसका दम घोंट दिया। 22 साल की आरोपी महिला आइशिया मरी पचेको का कहना है कि यह एक हादसा था। मैं शर्मिंदा हूं, मेरा इरादा उसकी हत्या करने का नहीं था। 

10 पहले ही हुआ था जन्म
जानकारी के मुताबिक, पचेको ने अपने बेटे का नाम टेलर रखा था और उसका जन्म 20 मई को हुआ था। उसने टेलर के जन्म के बाद फेसबुक पर लिखा था, वह बहुत अच्छा है और मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मुझे गर्व है कि मैं उसकी मां हूं। अलेक्जेंडर काउंटी में एक पुलिस अधिकारी क्रिश बोमन ने बताया कि उन्हें बीते मंगलवार की सुबह 911 पर इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसमें नवजात के प्रतिक्रिया नहीं देने की बात कही गई थी। 

मुंह के पास थे चोट के निशान
उन्होंने बताया कि वहां जाकर हमने देखा कि बच्चे के मुंह के आसपास चोट के निशान है। आरोपी मां ने स्वीकार किया कि उसका बच्चा रो रहा था इसलिए उसने अपने बच्चे को सीने से लगाया और उसका दम घोंट दिया। साथ में गए एक चिकित्सक ने बच्चे को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

Advertising