धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है ये 10 साल का मासूम (Watch pics)

Tuesday, Feb 23, 2016 - 04:18 PM (IST)

वॉशिंगटन; दुनिया में बहुत सारे लोग अजीबोगरीब बीमारियों के शिकार हैं। बीमारियों की वजह से लोग उन्हें अजीब सी नजरों से देखते हैं। अमेरिका के कोलोरेडो में रहने वाली 10 साल का लड़का भी अजीबो-गरीब बीमारी से पीड़ित है जिसका शरीर धीरे-धीरे पत्थरों में तब्दील होता जा रहा है। इस लड़के का नाम जेडन रोजर्स है और वह सिंड्रोम से पीड़ित है। अब तक 40 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम का शिकार होने वाला जेडन दुनिया का 41वां शख्स है। 
 
सिंड्रोम का वजह से जेडन की टांगों, पैरों और पीठ की स्कीन अब धीरे-धीरे जकडऩी शुरु हो गई है। जिसकी वजह से जेडन को चलने मेें मुश्किल आ रही है। तीन साल पहले जब उसके मां-बाप ने उसकी स्किन जकडऩे पर उसे डॉक्टरों को दिखाया तब जाकर यह पुष्टि हुई कि जेडन इस सिंड्रोम से पीड़ित है।  हालांकि कीमोथेरेपी के दौरान दी जाने वाली दवाओं से उसकी सेहत में सुधार हुआ है।
Advertising