लिव इन में रह रही महिला देना चाहती है अपने ही बेटे के बच्चे को जन्म!

Friday, Apr 08, 2016 - 03:33 PM (IST)

वाशिंगटन: मां-बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र और हर संबंध से ऊंचा होता है। एक मां का अपने बेटे से काफी लगाव होता है लेकिन आप ये सुन कर हैरान रह जाएंगे कि एक मां ऐसी भी है जो अपने बेटे की मां बनना चाहती है। जी हां, ऐसा ही मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन शहर का सामने आया है। यहां 51 वर्षीय एक मां अपने 32 साल के बेटे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। दोनों बच्चा पैदा करने की तैयारी में है और अपने रिश्तों को जायज और पवित्र बता रहे हैं।

मिशिगन शहर की रहने वाली किम वेस्ट ने करीब 30 साल पहले अपने एक बच्चे को दूसरे दंपति को गोद दे दिया था। उस बच्चे का नाम बेन फोर्ड है। बड़े होने के बाद बेन ने विक्टोरिया नामक लड़की से शादी रचा ली। इस दौरान वह अपनी मां किम की तलाश कर रहा था, मां के बारे में पता चलते ही उसने उसे एक चिट्ठी लिखी।

नशे में बनाया शारीरिक संबंध

चिट्ठी मिलने के बाद किम ने बेन से मिलने का फैसला किया और दोनों एक होटल में मिले। वहां दोनों ने शराब पी और नशे में दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार किस किया। किस के बाद दोनों के बीच एक अहसास पैदा हो गया और दोनों ने शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया और बेन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। इस बारे में मां किम का कहना है कि जब हम मिले, तो ऐसा लगा कि हम एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं, हमारे बीच भले ही मां-बेटे का संबंध हो लेकिन हम अब इस रिश्ते में ही रहना चाहते हैं। किम ने कहा कि हम जानते हैं कि ये रिश्ता दुनिया की नजरों में घिनौना और अपराधिक है, लेकिन हम दोनों अब अफना एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं।

Advertising