युवक की हत्या!

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 06:06 AM (IST)

शहजादपुर (राजेश): खंड के गांव बुर्ज शहीद के पास गन्ने के खेतों से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान माजरा शहजादपुर निवासी रामकुमार के रूप में हुई है। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ही हत्या क र शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता चमन लाल ने कहा कि उसका बेटा रामकुमार डी.जे. की दुकान पर कार्य करता था। 23 जनवरी की सुबह वह हररोज की तरह घर से दुकान के लिए गया लेकिन शाम को वापस नहीं आया। उन्होंने उसके फोन पर सम्पर्क किया। फोन की घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठाया। चमन लाल के अनुसार उन्होंने अपने बेटे को इधर उधर काफी जगह तलाश किया।

लेकिन उसका कोई सुराग न मिला। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की 6 महीन पहले ही शादी हुई थी। रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव बुर्ज शहीद के नजदीक गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची। ए.सी.पी. शमशेर सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। मृतक के सिर पर तेजधार हथियार का निशान है। कपड़े फ टे हुए थे तथा शव के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव का यहां फैंका गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News