भारत का चीनी उत्पादन सूखे के कारण 37 लाख टन घटेगा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2016 - 03:05 PM (IST)

मुंबई: दुनिया में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में चीनी का उत्पादन विगत दो वर्षों में सूखे के कारण 37 लाख टन घटने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि चालू वित्तवर्ष में देश चीनी का शुद्ध आयातक देश बन जाएगा। राबो बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है, चीनी के दुनिया में दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 में लगातार दो वर्षों के सूखे के कारण चीनी उत्पादन में 37 लाख टन की कमी आएगी और वर्ष 2016-17 में यह शुद्ध आयातक देश बन जाएगा।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2015 में अल नीनो के कारण सूखा पडऩे से उत्पादन पांच वर्ष के निम्न स्तर पर जाने के कारण चीनी सत्र 2016-17 में एशिया में चीनी उत्पादन पर्याप्त तौर पर कम रहने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में पांच वर्षों में पहली बार एशिया में उत्पादन में कमी आयेगी क्योंकि पिछले वर्ष के मुकाबले चीन के चीनी उत्पादन में करीब 23 लाख टन की कमी आई है तथा भारत के चीनी उत्पादन में करीब 40 लाख टन की कमी आएगी। जिसके कारण एशिया में कुल 20 लाख टन की कमी आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News