किसानों को उन्नत प्रौद्योगिकी प्रदान करना सबसे बड़ी चुनौती

Friday, Oct 21, 2016 - 02:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सरकार के समक्ष किसानों को उन्नत प्रौद्योगिकी प्रदान करना सबसे बड़ी चुनौती है। एक सरकारी बयान में सिंह के हवाले से कहा गया है, मौजूदा परिदृश्य में जो सबसे बड़ी चुनौती का हम सामना कर रहे हैं वह ये कि कैसे हम किसानों को उन्नत प्रौद्योगिकी और हाल की खोजों को उपलब्ध कराए।

वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के 81वें वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हम भारत का भविष्य बदलना चाहते हैं तो हमें ग्रामीण परिदृश्य को बदलना होगा।

Advertising