शिक्षक ही दिखाते हैं आगे बढ़ने का रास्ता

Monday, Sep 05, 2016 - 12:09 PM (IST)

अध्यापक हमें पढ़ाते जाते आगे जाने का रास्ता दिखाते
मां बाप तो देते संस्कारो की शिक्षा
लेकिन आगे जाने का रास्ता तो अध्यापक ही दिखाते
मां बाप है बच्चों को मार प्यार से सीखते
और अध्यापक भी इसी फर्ज को निभाते
स्कूल को है हम घर बनाते
और अध्यापक है मां बाप कहलाते
बच्चों का हर सुख दुख बंटाते
अध्यापक है जो पढ़ाते जाते आगे जाने का रास्ता दिखाते
बच्चों को ये है महान बनाते
बच्चे जब बेमुख इनसे हो जाते
तो भी बह इन्हें गले लगाते
जो बच्चे अपने गुरु का निरादर कर जाते
और अपने गुरुओं को पराया कर जाते
फिर वो कभी भी न आगे बढ़ पाते
अपने जीवन को नष्ट कर जाते
अरे गुरसेवक कहता है आदर करे हम अपने गुरु जनों का
तभी तो है जन्नत के दरबाजे खुल पाते
अध्यापक हमे पढ़ाते जाते जीने का मकसद सिखाते
आगे बढ़ने की राह दिखाते


                                                                                                                          गुरसेवक सिंह पवार जाखल

 
Advertising