चलो आयुर्वेद की ओर

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 04:39 PM (IST)

आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह ऋग्वेद से ही उत्पन्न हुआ माना जाता है ऋग्वेद हिंदू धर्म का सबसे प्राचीनतम ग्रंथ है जिसे कि कई ऋषि मुनियों द्वारा लिखा गया था आयुर्वेद ऐसा प्राचीनतम साधन है जिस में दी गई कुछ वीदियो का प्रयोग करके हम जीवन भर रोगमुक्त रह सकते हैं आयुर्वेद जीवन के लिए एक वरदान माना गया है क्योंकि इसमें हर बीमारी का इलाज जड़ी बूटियों द्वारा संभव हुआ है। आयुर्वेद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिन बीमारियों का इलाज विज्ञान के पास नहीं है। उनका इलाज आयुर्वेद कर सकता है। अगर किसी बीमारी का इलाज आयुर्वेद से ना हो परंतु उसके प्रभाव को आयुर्वेद की सहायता से कम जरूर किया जा सकता है। आज आयुर्वेद हमारे जीवन का एक अटूट अंग बनता जा रहा है क्योंकि इसे कई लोग अपने जीवन को एक नई दिशा में बदल चुके हैं। और कई लोग इन विधियों का इस्तेमाल करके भयानक से भयानक बीमारी से मुक्त हुए हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि बह वैज्ञानिक दवाइयों को छोड़कर आयुर्वेद की ओर अपना रुख करें जिससे कि भारत को जो दवाइयों के लिए करोड़ों रुपए विदेशियों को देने पड़ते हैं। वह नहीं देने पड़ेंगे जिससे की भारत की आर्थिक व्यवस्था मजबूत बनेगी

 


अभिषेक कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News