भारत एक कृषि प्रधान देश

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 05:17 PM (IST)

भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसके कारण यहां बड़े पैमाने पर कृषि का कार्य होता है। तथा भारत की जनसंख्या का एक बड़ा विभाग कृषि करके अपने जीवन यापन करता है। परंतु आज के समय में भारत के किसानों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है किसानों की इस स्थिति को आज अच्छा करने के लिए सरकार ने भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुभारंभ किया है जैसे भारत के कई राज्यों मैं जैविक खेती को करने की सलाह दी गई तथा किसानों के लिए कम लागत में अच्छे वीज उपलब्ध करवाए गए जिसके कारण किसानों को काफी मुनाफा भी हुआ है केंद्र सरकार द्वारा खेती के मूल्य में 10% तक वृद्धि की गई है।

 

तथा कुछ राज्यों में किसानों के कर्ज कुछ हद तक माफ किए गए हैं मोदी सरकार किसानों की दोगुनी आय के लिए प्रयासरत है तथा राज्य सरकारें भी किसानों के लिए कुछ ना कुछ कर रही हैं। ताकि भारत के किसानों की स्थिति को अच्छा किया जा सके। परंतु एक सर्वे के अनुसार यह पता चला है कि जो योजनाएं सरकार किसानों के लिए चलाती है। उनकी जानकारी ज्यादा किसानों तक नहीं पहुंच पाती जिसके कारण बहुत से किसान इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। वैसे तो सरकारें खेती की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए रेडियो का भी इस्तेमाल करती है परंतु आज के समय में किसान रेडियो का उपयोग कम ही करता है जिसके कारण उनके पास खेती से जुड़ी बातें नहीं पहुंचती। पहले हिमाचल प्रदेश में कुछ जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाता था जिसके कारण जानकारी भी लोगों तक पहुंचती थी और उनका मनोरंजन भी हो जाता था। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करें ताकि दूरदराज के इलाकों तक जानकारी पहुंचाई जा सके
 
 नाम अभिषेक कुमार, धर्मशाला


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News