बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ गोविंद नारायण सिंह जी की जयंती मनाई गई

Thursday, Aug 08, 2019 - 04:54 PM (IST)

बिहार के पूर्व राज्यपाल और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. गोविंद नारायण सिंह जी की 99 वीं जयन्ति समारोह का आयोजन पटना के ए. एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट सभागार में 26 जुलाई को मनाया गया।  इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी के साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा किबिहार में क्या पूरे देश में श्री सिंह एकमात्र ऐसे राज्यपाल थे जो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जनता दरबार लगाते थे आजतक कोई भी राज्यपाल इस तरह जनसेवा का कार्य नहीं किया बिहार के लोगों को उनपर गर्व है। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि हमलोगों ने उनके बारे में बचपन में सुना था वो सादा जीवन उच्च विचार के पालन करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे उनके जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

बिहार महिला आयोग की अध्ययक्षा मति दिलमणि देवी ने कहा कि वो एक महान विद्वान राजनेता थे उनके द्वारा लिखी हुई पुस्तकों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ानी चाहिये उन्हें राजनीति और धर्म शास्त्र का अद्भुत ज्ञान था। डॉ. गोविंद नारायण सिंह भारत के उन गिने चुने राजनीतिक हस्तियों में शुमार हैं जो हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, के महान विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी, और जनता की सेवा को अपना परम् धर्म माना उनकी जन्म शताब्दी बिहार सरकार मनाए ये मांग भी किया उन्होंने. पटना विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार एवं हिंदी के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. बलीराम तिवारी जी ने न्यास द्वारा किये जा रहे प्रयास को सरकारी सहयोग प्रदान कर इस अभियान को और तेज करने पर बल दिया उनकी पुस्तकों पर शोध कार्य की आवश्यकता पर बल दिया।

न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि पूरे वर्षभर देश के विभिन्न हिस्सों में डॉ. गोविंद नारायण सिंह जी की जन्म शताब्दी समारोह मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत व्याख्यान माला, वृक्षारोपण, सेमिनार, विचारगोष्ठी, कवि सम्मेलन, स्वास्थ्य सेवा कैम्प, का आयोजन किया जाएगा.कार्यक्रमका संचालन एवं संयोजन कवि एवं पत्रकार मुन्ना पाठक
ने किया. इस अवसर पर अमर त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, विजय प्रताप सिंह,ब्रजेश मिश्रा, लवकुश जी, सतीश तिवारी,सुनील त्रिपाठी ,कृष्णकांत दुबे, सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मुन्ना पाठक
सचिव, डॉ. गोविंद नारायण सिंह न्यास, दिल्ली

 

vasudha

Advertising