क्रीमी एग रोल

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 01:43 PM (IST)

अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चों की हैल्थ के लिए यह बहुत फायदेमंद भी हैं। अंड़े के साथ अगर चपाती खाई जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। आज हम आपको आसानी से क्रीम एग रोल बनाने का तरीका बता रहे हैं। जो बच्चों को बहुत पसंद आएगे। 


सामग्री
1 टेबलस्पून- तेल 
40 ग्राम - प्याज
40 ग्राम- पत्ता गोभी
1/4 टीस्पून- नमक
1/4 टीस्पून- चिली फ्लेक्स
2- अंड़े
1/4 टीस्पून- काली मिर्च
1/4 टीस्पूून- नमक
1 टेबलस्पून- तेल
टॉर्टिला
मेयोनेज़

विधि
1. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और प्याज डालकर हल्का सा भून लें। 
2. अब इसमें पत्ता गोभी,तमक,चिली फ्लेक्स डालकर भूनें। 
3. इसे 2-3 मिनट के लिए पकाएं। 
4. एक बाउल में 2 अंड़ें,काली मिर्च और नमक डालकर फैंट लें। 
5. इसके बाद एक अलग पैन में तेल डालकर अंडे का आमलेट बनाएं और टॉर्टिला को आमलेट पर रख दें। 
6. इसके ऊपर अब मेयोनेज़ लगाकर पहले से पका कर रखी गई सब्जियां लगाकर इसका रोल बना लें। 
7. क्रीमी एग रोल बनकर तैयार हैं। इसे सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News