रेड वेलवेट केक

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 04:11 PM (IST)

कोई भी फंक्शन केक के बिना अधूरा है। कई लोग बाजार से केक लाना पसंद नहीं करते इसलिए खुद ही घर पर इसे बनाते है। आज हम आपको रेड वेलवेट केक बनाने की विधि बताएंगे।

सामग्री
(केक के लिए)
- 1 नींबू
-240 मि.ली सोया दूध
- 250 ग्राम मैदा
- 200 ग्राम चीनी (पीसी हुई)
- 1 टीस्पून बेकिंग सोडा
- 1/2 टीस्पून नमक
- 1 टेबलस्पून कोका पाउडर
- 2 टीस्पून वैनिला एक्सट्रैक्ट
- 80 मि.ली ऑलिव ऑयल
- 1 टेबलस्पून विनेगर
- 30 मि.ली वैगन रेड फूड डाई(Vegan red food dye)

(फ्रॉस्टिंग के लिए)

- 450 ग्राम बारीक चीनी
- 45 ग्राम बटर
- 1 टीस्पून वैनिला एक्सट्रैक्ट
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस 
- 2 टेबलस्पून सोया दूध
- मराशीनो चेरीज़

विधि

(केक के लिए)
1. वेगन बटरमिल्क बनाने के लिए एक जग में एक नींबू निचोड़ लें। बाद में इसमें 240 मि.ली सोया दूध डालें और एक मिनट के लिए इसे एेसे ही छोड़ दें।  

2. एक बाउल में 250 ग्राम मैदा,200 ग्राम चीनी (पीसी हुई),1 टीस्पून बेकिंग सोडा, 1/2 टीस्पून नमक,1 टेबलस्पून कोका पाउडर, 2 टीस्पून वैनिला एक्सट्रैक्ट,80 मि.ली ऑलिव ऑयल,1 टेबलस्पून विनेगर और 30 मि.ली वैगन रेड फूड डाई डालकर अच्छे से मिलाएं।
 
3. 2 गोल आकार के केक टिन को नारियल तेल के साथ ग्रीस कर लें और पेचमेंट पेपर को दोनो टिन बिच्छा दें। बाद में मिश्रण को दोनों टिन में डाल दें।

4. ओवन को 350°F/180°C के तापमान पर रखकर इसे 30 मिनट के लिए बेक करें। 

(फ्रॉस्टिंग के लिए)

1. एक बाउल में सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिलाएं।

(बाकी की विधि) 

1. केक की एक लेयर के ऊपर फ्रॉस्टिंग डालकर अच्छे से फैलाएं। बाद में इसके ऊपर दूसरी लेयर रख दें। 

2. अब चेरीज के साथ केक को सजाएं और सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News