मिनी जिंजरब्रेड हाउसेस

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 04:52 PM (IST)

क्रिसमिस के मौके पर सबी लोग अलग-अलग डिशेज बनाते है और उनको डिफरैंट तरीके से सर्व करते है। ऐसे में आप कॉफी को नया अंदाज से पेश करने के लिए मिनी जिंजरब्रेड हाउसेस बना सकते है। चलिए आज हम आपको मिनी जिंजरब्रेड हाउसेस की रेसिपी के बारे में बताते है। 


सामग्री


- 120 ग्राम मक्खन 
- 120 ग्राम कैस्टर शुगर
- 1 अंडा
- 500 ग्राम मैदा 
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 3 चम्मच जिंजर ब्रेड स्पाइस
- 200 ग्राम शहद 

(रॉयल आइसिंग)
- 500 ग्राम आइसिंग शुगर 
- 2 सफेद अंडे
- 1 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट


विधि 

1. एक कटोरे में 120 ग्राम मक्खन, 120 ग्राम कैस्टर शुगर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। 
2. अब इसमें 1 अंडा, 500 ग्राम आटा, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 3 चम्मच जिंजर ब्रेडस्पाइस,  200 ग्राम शहद स्पाइस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
3. इसे 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। 
4. अब इस पेस्ट को रोल करें और गोल आकार में बेल लें। किसी भी हट आकार में इसको काट लें और बाहर निकाल लें। 
5. ओवन को 350°F/180°C प्रीहीट पर रखें। अलग-अलग आकार में टुकड़ों को 15 मिनट के लिए बेक होने दें। 


(रॉयल आइसिंग)

1. एक बाउल में 500 चीनी आइसिंग शुगर , 2 सफेद अंडा , 1 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट डालकर 3-5 मिनट के लिए रख दें। 
2. अब इन हट पार्ट को आइसिंग की मदद से जोड़ ले और कुछ घंटों के लिए सूकने के लिए रख दें। अब अपनी मर्जी से डैकोरेट कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News