दुबई के खूबसूरत पार्क कहीं फूल तो कहीं तितलियां...(Pix)

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 01:34 PM (IST)

दुबई टूरिस्टस के घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। आसमान को छूती ऊंची-ऊंची इमारतों के कारँण यह शहर दुनिया भर में मशहूर है। रेत में बसे इस शहर में खूबसूरत गार्डन भी देखने को मिलते है,पाम आइलैंड,बुर्ज खलीफा,क्रीक पार्क, दुबई अमीरात,वाटर पार्क, शापिंग सैंटर बहुत ही खूबसूरत है। जिन्हे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। आज हम आपको यहां कुछ खास पर्यटक स्थल बताएंगे जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र है। 

 
1. मिरेकल गार्डन
 
दुबई का यह गार्डन हर तरफ फूलों से भरा पड़ा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कूदरती फूलों का बाग है। यहां पर लगभग 109 मिलीयन फ्लावर प्लांट है।
 
2. बटरफलाई गार्डन दुबई
 
मिरेकल गार्डन के साथ ही बने इस बटरफलाई गार्डन में लोग हजारों तितलियों को देख सकते है। यह दुनिया सबसे बड़ा बाग है, जहां पर यह अनोखा नजारा देखने को मिलता है।
 
3. दुबई क्रीक पार्क
 
दुबई क्रीक पार्क अमीरात में सबसे पुराना पार्क में से एक है। खुली जगह के साथ ठंडी हवा के झोकों के साथ कुछ पल बिताने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।
 
4. डॉल्फिन शो
 
क्रीक पार्क में डॉल्फिन के शो का भी मजा ले सकते है।यहां पर सील्स की लाइव परफारमैंस का भी लुत्फ उठा सकते है। 
 
5. दुबई फाउंटेन
 
दुबई फाउंटेन बुर्ज खलीफा  पर स्थित एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला  म्यूजिकल फाउंटेन शो है। 
 
6. बुर्ज अल अरब
 
बुर्ज अल अरब दुनिया में सबसे खूबसूरत होटल,जिसमे में रहने के सपना हर कोई देखता है।
 
7. दुबई डेजर्ट सफारी 
 
डेजर्ट सफारी दुबई की खासियत है। मेल राइड, सैंड बोर्ड, सूर्यअस्त के साथ बार्बीकियु,डिनर,ड्रिंक,डांस और लाइव म्यूजिक इसको खास बनाती है।   
 
8. दुबई ग्लोबल विलेज
 
यह दुबई में लगने वाला दुनिया का सबसे बडा बाजार है। यहां पर हर देश का अलग कोर्ट बना होता है। जो उस देश की संस्कृति को बहुत अच्छे तरीके से बयान करता है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News