WWE सुपरस्टार्स ने भारत में किया एन्जॉय, खरीदी साड़ी और देखा ताजमहल

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2016 - 12:57 PM (IST)

नई दिल्ली: वर्ल्ड रसलिंग इंटरटेनमेंट WWE की भारत में 13 साल बाद वापसी हुई। इस दौरान भारतीय फैंस की तरह ही WWE सुपरस्टार्स भी इस बड़े इवेंट के लिए बेहद उत्साहित दिखे। रिंग की बात करें तो सभी WWE के फैंस ने खूब तालियां बजाई और जमकर स्वागत किया और पहले मैच में केन ने चोकस्लैम से ब्रे वायट को हराकर फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने भारतीय फैंस के साथ हाथ भी मिलाए। WWE डीवास चैंपियनशिप मैच में शार्लेट ने समर रे को हराया।

 
रिंग में लड़ने के इलावा सितारों ने भारत की सैर और शॉपिंग भी की। मैच से पहले चार्लोट ने दिल्ली के बाज़ारों में साड़ियों और ज्वैलरी की खरीदारी की और दूसरी तरफ ज़ेवियर दुनिया का सात अजूबों में से एक ताज महल देखने आगरा पहुंच गए। इन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News