नहीं देखी होगी खली और सलवार सूट वाली WWE रेसलर कविता की ऐसी तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 03:37 PM (IST)

नई दिल्लीः डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. में तहलका मचाने वाली देश की बेटी कविता दलाल ने वापसी के बाद सबसे पहले खली के एकडमी सी.डब्ल्यू.ई जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान सवार सूट में लड़ने वाली कविता कुछ अलग अंदाज में नजर आईं। डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई के पूर्व रेस्लर दिलीप सिंह ने उनके साथ तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। 
PunjabKesari
सूट सलवार पहलनकर फेमस हुई थीं कविता 
कविता दलाल खली की जालंधर स्थित एकेडमी में नेशनल रेसलर बुलबुल को सूट-सलवार पहनकर चित करने के चलते सुर्खियों में आईं थी। जिसके बाद उन्हें बिग बॉस से भी ऑफर मिला था। नेशनल लेवल पर 9 साल तक वेट लिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली कविता ने जालंधर स्थित खली की एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। रोजाना वहां 8 घंटे मेहनत करने वाली कविता घर और काम को वो बखूबी संभाल रही हैं। 
PunjabKesari
एक नजर कविता की उपलब्धियों परः
1. वर्ष 2006 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2. वर्ष 2007 में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
3. वर्ष 2008 में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
4. वर्ष 2010 में नेशनल वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
5. वर्ष 2011 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
6. वर्ष 2013 में नेशनल भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता।
7. वर्ष 2014 में नेशनल भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता।
8. वर्ष 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीता।
9. वर्ष 2016 में गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News