भारत ने बनाया लगातार आठ जीत का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 08:43 AM (IST)

मुंबई: भारत ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए मॉरिशस को 3देशों की अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल सीरीज में शनिवार रात को 2-1 से हरा दिया और इसके साथ ही अपने इतिहास में लगातार 8 आधिकारिक मैच जितने का भी रिकॉर्ड बना दिया।   

मुंबई फुटबॉल एरेना में हुए इस मुकाबले में भारत के लिए रोबिन सिंह ने 37वें और बलवंत सिंह ने 62वें मिनट में गोल किए। मॉरिशस का एकमात्र गोल मर्विन जोसलीन ने 15वें मिनट में किया। भारतीय टीम ने इस जीत से भारतीय फुटबॉल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय टीम ने लगातार 8 आधिकारिक मैच जीत लिए हैं।  

भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 16 मैचों में यह 14वीं जीत है। इस मैच में स्थानीय खिलाड़ी निखिल पुजारी,अमरिंदर सिंह और मानवीर सिंह ने सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया जो उनके लिए यादगार मैच भी बन गया।  मॉरिशस की टीम अब सेंट किर्ट्स एंड नेविस से इसी स्थल पर 22 अगस्त को खेलेगी जबकि भारत दो दिन बाद यहीं सेंट किर्ट्स एंड नेविस से भिड़ेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News