वनडे में 200 छक्के पूरे करने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बने डीविलियर्स

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 06:02 PM (IST)

पर्ल: दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स एकदिवसीय क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले अपने देश के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। डीविलियर्स ने बंगलादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को मात्र 104 गेंदों में 15 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 176 रन ठोके। अपने सात छक्कों से उन्होंने वनडे में 200 छक्के पूरे कर लिए। वह अपने 224वें वनडे में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं।

उनके अब 201 छक्के हो गए हैं और वह वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के मारने वाले छह खिलाड़ियों में पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (351), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (252), भारत के महेंद्र सिंह धोनी (213), एबी डीविलियर्स (201) और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News