इन वजहों के कारण बेवफा पति को अासानी से नहीं छोड़ पाती पत्नियां (pics)

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2016 - 12:25 PM (IST)

हर रिश्ते का बंधन उनकी शादी, प्यार और विश्वास पर टिका होता हैं। ऐसे में अगर आपके रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति अा जाए तों रिश्ते में बहुत से उतराव चड़ाव अा जाते है जिसके कारण रिश्ता टूट भी सकता है। अक्सर देखा जाता है कि पत्नी की बेवफाई करने पर पति तलाक दे देता है, पर अगर पति बेवफाई करे तो पत्नी कभी भी उसे तलाक नही देती। एेसे में भी वह पति का साथ देती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताएंगे जिनसे अापको पता चल जाएगा कि पत्नियां क्यों अपने बेवफा पति को अासानी से नहीं छोड़ पाती।

 

- स्वभाव

ज्यादातर महिलाओं का स्वभाव दयालु होता है, जिसके कारण वह ऐसी बातें या काम नहीं करती जिनसे उन्हें दुख और तकलीफ होती है। ऐसे में अगर किसी महिला का पति बेवफा हो तो भी वह सारी चीज़ें भुलाकर उन्हें दूसरा मौका देने के तैयार हो जाती है।

 

- डर

महिलाओं को समाज से हमेशा डर लगता हैं क्योंकि अगर पत्नी किसी बात को लेकर अपने पति को छोड़ कर चली जाती हैं तो ऐसी महिलाओं को समाज सपोर्ट नहीं करता। वह महिलाओं को ताने देता रहता है। इसलिए महिलाएं पति को आसानी से नहीं छोड़ती।

 

- स्वीकार करना

ज्यादातर महिलाएं यह मानती हैं कि उनके पति की बेवफाई की वजह वह खुद है। पर फिर भी वह कौशिश करती हैं कि प्यार और केयर करने से पति का प्यार फिर से वापस पा सके। इसलिए वह अपनी गलती को स्वीकार करती हैं।

 

- टेंशन

महिलाएं बेवफा पुरुषों को इसलिए नहीं छोड़ती ताकि उनके बच्चों पर कोई गलत असर न पड़ें। एेसी स्थिति में अगर मां बेवफा पति को छोड़ देती है तो लोग उनसे तमाम तरह के सवाल-जवाब करते हैं जिसके साथ बच्चों के भी ये सभी बातें सुननी पड़ती है अौर बच्चे मेंटली और फिजिकली परेशान रहने लगते हैं। 

 

- पढ़ा-लिखा न होना

अक्सर देखा जाता है कि किसी न किसी मजबूरी के चलते महिलाएं ज्यादा पड़ नही पाती तो ऐसे में उसके घर वाले महिलाओं की शादी करवा देते है। महिला को लगता है कि उसकी पढ़ाई कम होने की वजह से उनका कॉन्फिडेंस लेवल कम है अौर उन्हें लगता है कि पति को छोड़ने के बाद उनके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा।

 

- वजह जानने की कोशिश 

अगर पति-पत्नी के बीच ज्यादा प्यार होने के कारण भी पति बेवफाई करते हैं तो वह इसकी वजह जानने की कोशिश करती हैं ताकि उन्हें परिवार और समाज के सामने सवालों का जवाब न देना पड़े। 

 

- विश्वास

महिलाओं को प्यार के चलते और शादी के बंधन में बंधे पति पर उनता विश्वास होता है कि वह ज्यादा दिनों तक बेवफाई नहीं कर पाएंगे। उनका यही भरोसा और चाहत उनके रिलेशनशिप को तोड़ने नहीं देता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News