पंजाब के मशहूर कलाकार मलकीत सिंह का निधन

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 02:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर कलाकार और पंजाब ललित कला अकादमी के वाइस प्रेसिडेंट मलकीत सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले मलकीत सिंह पिछले एक महीने से अस्वस्थ थे और फोर्टिस में उनका इलाज चल रहा था। वह दिल के मरीज थे और हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। लेकिन, दवाइयों के सेवन से उनकी किडनी फेल हो चुकी थी। उनकी मृत्यु की खबर आते ही कलाकारों में निराशा छा गई। 


आपको बता दें कि मलकीत सिंह पंजाबी साहित्य की दुनिया में एक जाना माना नाम थे। उनकी पहचान, कवि, कलाकार और सिर्फ लेखक के रुप में ही नहीं थी, बल्कि पंजाबी साहित्य में उनका नाम बहुत प्रसिद्ध था। अपने जीवनकाल में मलकीत सिंह ने डिजिटल आर्ट पर काफी काम किया इतना ही नहीं उनकी पेंटिंग्स मानवीय हालातों को एक सुंदरता प्रदान करती थी। 


मलकीत ने 1966 में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट से डिप्लोमा किया था। इसके बाद उन्होंने पीयू के फाइन आर्ट डिपार्टमेट से 1976 में एमए की। 1978 और 1984 में इन्हें इनकी पेंटिंग के लिए पंजाब ललित कला अकादमी सम्मान मिला। 2006 से मलकीत पंजाब ललित कला अकादमी के वाइस प्रेसिडेट रहे। मलकीत ने पीजीआइ-12 में एक आर्टिस्ट के तौर पर नौकरी की, जहां से वह 2003 में रिटायर हुए थे।


नवजोत सिंह सिद्धू और सुरजीत पातर ने जाहिर किया दुःख : 
मलकीत सिंह के देहांत के बाद स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष सुरजीत पातर ने  दुख प्रकट किया है। उन्होनें कहा कि मलकीत सिंह के देहांत से कला जगत को एक अच्छे कलाकार की कमी जरुर महसूस होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News