उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे पटना, बिहार दिवस कार्यक्रम का किया उद्धाटन

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 05:18 PM (IST)

पटनाः आज बिहार का 106वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पटना पहुंचे हैं। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्धाटन किया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

इस उपलक्ष्य पर उनके साथ बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। राज्य के विभिन्न जिलों में बिहार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

उपराष्ट्रपति के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गार्ड अॉफ अॉनर से सम्मानित किया गया। वेंकैया नायडू की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News