जम के करें शॉपिंग दिन हो या रात, दिवाली से पहले मुंबई को मिला गिफ्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 10:34 AM (IST)

मुंबई: अब आप हफ्ते के सातों दिन और दिन के 24 घंटे कभी भी घर के बाहर मन-पसंद रेस्‍टॉरेंट में खाना खा सकेंगे या सिनेमा घरों में मूवी देख सकेंगे और मॉल में खरीदारी कर सकेंगे। दिवाली से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पूरे साल 24 घंटे मॉल और शापिंग कॉम्पलेक्स में स्थित दुकानें और रिटेल स्टोर्स खुलने का रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव द्वारा महाराष्ट्र शॉप्स एंड इस्टैबलिशमेंट बिल 2017 को मंजूरी मिल गई है।

24 घंटे खुले रहेंगे बाजार
बिल पास हो जाने के बाद मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 24 घंटे शॉपिंग का रास्ता खुल गया है। अभी तक मुंबई में दुकानें रात को 10 बजे, वाणिज्यिक संस्थान रात 9.30 बजे और रेस्टोरेंट्स रात को 12.30 बजे बंद हो जाते हैं। इसके लिए कानून में तय शर्तों को पूरा करना होगा। दुकानदारों और मॉल्स को पुलिस की मंजूरी लेनी होगी। दुकानों और मॉल्स में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने होंगे। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को रखना होगा। अगर दुकानदार महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में रखते हैं तो फिर उनके पिक और ड्रॉप की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम करने होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News