राज्यसभा चुनाव कल, जानिए किस पार्टी का कौन कैंडिडेट कितना अमीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्ली: शुक्रवार 23 मार्च देश की सियासत के लिए काफी अहम दिन होगा क्योंकि कल राज्यसभा की 58 सीटों के लिए चुनाव होंगे। जहां भाजपा के लिए यह चुनाव उसके बिगड़े गणित को दुरुस्त करने में मददगार हो सकता है तो वहीं विपक्ष भी एक-एक सीट पर अपना कब्जा करने की पुरजोर कोशिश में है ताकि भाजपा की स्थिति को कमजोर किया जा सके। चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और परिणाम भी कल ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं राज्यसभा चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों के हलफनामे के आधार पर आंकड़े सामने आए हैं। 63 उम्मीदवारों में से 55 करोड़पति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

PunjabKesari

सबसे अमीर प्रत्याशी

  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (ADR) के विश्लेषण के अनुसार, जनता दल यू के महेंद्र प्रसाद सबसे धनी प्रत्याशी हैं। प्रसाद के पास 4,078 करोड़ रुपए की संपत्त‍ि है। सूत्रों के मुताबिक इनके जीतने की पूरी संभावना है।
     
  • दूसरे नंबर पर सपा की प्रत्याशी जया बच्चन हैं। इनके पास 1,001 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
     
  • जनता दल सेकुलर कैंडिडेट बी.एम. फारूख के पास 766 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
     
  • कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी 649 करोड़ रुपए की संपत्त‍ि के मालिक हैं।
     
  • तेलुगु देशम पार्टी के सीएम रमेश के पास 258 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

PunjabKesari
सबसे गरीब प्रत्याशी

  • बीजू जनता दल (BJD) के अच्युतानंद सामंत राज्यसभा के सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उनके पास महज चार लाख रुपए की संपत्त‍ि है।
  • भाजपा के समीर ओरांव गरीब उम्मीदवार हैं। इनके पास सिर्फ  18 लाख रुपए हैं।
  • भाजपा के वी.मुरलीधरन के पास 27 लाख की संपत्ति है।
  • कांग्रेस की राजमणि के पास 34 लाख रुपए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News