राहुल की अज्ञानता भरी बुद्धि पर आता है तरस: नकवी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ध्रुवीकरण की राजनीति के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया। अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर नकवी ने कहा कि कांग्रेस पीपीटी बन गई है। पीपीटी मललब पॉलिटिकल पाखंड का टट्टू। उन्होंने कहा कि सहनशीलता और टॉलरेंस भारत का डीएनए है, उन्हें राहुल गांधी की अज्ञानता भरी बुद्धि पर तरस आता है। 

देश तेजी से कर रहा है विकास
नकवी ने कहा कि आज देश तेजी से तरक्की और विकास कर रहा हैै। यह चीज घोटाले करके गुरुघंटाल बनने वाले बेईमानी को रास नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का दर्द स्वाभाविक है वे जिस बेईमानी और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे थे वो आज बेरोजगार हो गए हैं। रोजगार के सवाल पर नकवी ने कहा कि इस देश में अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो। वे इसके लिए पूरी ताकत के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के पोलराइजेशन के बयान पर नकवी ने कहा कि वे उनकी बात से सहमत हैं। पोलराइजेशन की पॉलिटिक्स बिल्कुल जारी है, वे इसे विकास का पोलराइजेशन कहते है। यह देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता के खात्मे के लिए हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News