बिहार के CM नीतीश चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद लौटे पटना

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 04:09 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जापान की चार दिवसीय यात्रा सकुशल पूरी कर शुक्रवार को पटना लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। 

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा विदेश मंत्री से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए जापान की वित्तीय संस्थाओं और निवेशकों के साथ भी बैठक की। मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ हिरोशिमा भी गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा पर बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने जमकर हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए लव इन टोक्यो का गाना भी गाया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News