अनंतनाग लोसभा सीट पर अभी नहीं हो सकते हैं उपचुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 07:01 PM (IST)

श्रीनगर:  कश्मीर घाटी की अनंतनाग लोकसभा पर उपचुनाव में अभी भी देरी है। सरकार के मुताबिक कश्मीर में स्थिति चुनावों के लिए सही नहीं है। सूत्रों के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी ने अभी इस बात के संकेत नहीं दिये हैं कि अनंतनाग में चुनाव करवाए जा सकते हैं। फिलहाल सरकार की प्राथमिका स्थिति में सुधार लाने की है।


सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग और सुरक्षाबल अभी चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। कश्मीर के हालात चुनावों के लिए सही नहीं हैं। दक्षिण कश्मीर में तो हालात और भी खराब हैं। चुनाव अधिकारी भी पोलिंग स्टेशनों पर जाने से घबरा रहे हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा क डर सता रहा है। अगर हालात सुधरते हैं तो जनवरी अथवा फरवरी में चुनाव करवाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबल अभी आतंकियों के खिलाफ आपरेशनों में व्यस्त हैं। यह समय चुनावों के लिए सही नहीं है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News