शिवानंद तिवारी का तंज, गुजरात चुनाव पर CM नीतीश की भविष्यवाणी खतरे में

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 06:33 PM (IST)

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुजरात चुनाव पर दिए गए बयान को लेकर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने गुजरात चुनावों में भाजपा की जीत की जो भविष्यवाणी की है, उस पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि भाजपा इस चुनाव में 150 सीट हासिल कर जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 149 विधायकों से जीत प्राप्त करने का कीर्तिमान कांग्रेस के नाम पर दर्ज है। अमित शाह ने इसी कीर्तिमान को तोड़ने की बात कही है।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा जीत हासिल करने की दावेदारी तो कर दी गई है लेकिन इसके लिए भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News