पुंछ सेक्टर में मोर्टार का गोला फटने से किशोर घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 01:58 PM (IST)

पुंछ: पुंछ के बंदीचिचियां सेक्टर में एक पुराना मोर्टार का गोला फटने से किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी इस्लामाबाद के रूप में की गई है। बच्चा बुरी तरह से घायल हुआ है और उसे ईलाज के लिए पुंछ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा दागा गया यह पुराना मोर्टार शेल था और आशंका है कि बच्चे इसके साथ खेल रहा था कि अचानक से गोला फट गया। बच्चे के दोनो हाथा और चेहरे पर चोटे आई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News