अमरनाथ यात्री हादसा: गृह मंत्री ने की सीएम और राज्यपाल से बात, सरकार ने बनाई हैल्पलाइन

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 07:43 PM (IST)

जम्मू: केन्द्रिय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के गवर्नर एन एन वोहरा और सीएम महबूबा से बात की और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में 16 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा रामबन जिले के पास हुआ है। टैलीफोन पर गृह मंत्री ने सीएम से बस दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बचाव कार्य की स्थिति के बारे में भी सीएम से बात की।


गृहमंत्री ने राज्यपाल से भी टैलीफोन पर बात की। उन्होंने कहा कि बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिवार का दुख बहुत गहरा है। मैं उसे समझ सकता हूं। मैं घायलों के लिए ीाी प्रार्थना कर रहा हूं। यात्री विभिन्न राज्यों से हैं। हादसे में तीस के करीब यात्री घायल हुए हैं। बस दोपहरा को सडक़ से फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरी थी।

PunjabKesari


सरकार ने बनाई हैल्पलाइन
बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के बारे में जानकारी हेतु सरकार ने हैल्पलाइन बनाई है। हैल्पलाइन नम्बर है 0191-2532000, 2560401, GMC Jammu 2585444, D.C. Jammu 2571912, SHO Bakshi Nagar 9419151378, SDPO 9622222449. हैं। यात्रियों के परिजन इन फोन नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News