आबे के स्वागत में तिरंगे से ऊपर लगा BJP का झंडा, सोशल मीडिया पर निकला लोगों का गुस्सा

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 02:41 PM (IST)

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को अहमदाबाद में भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास रखा। बुधवार को आबे के भारत पहुंचने पर मोदी ने उनका शानदार स्वागत किया।

इस दौरान दोनों ने करीब 8 किलोमीटर लंबा रोडशो भी किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आबे के स्वागत में अहमदाबाद की सड़कों पर देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और जापान के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भाजपा के झंडे को लगाया गया।
 

यह फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा रही है और गुजरात के स्थानीय मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा है। वहीं ट्विटर पर यूजर्स भाजपा का विरोध कर रहे हैं और पार्टी की इस हरकत को तिरंगे का अपमान माना जा रहा है। वहीं फोटो सामने आने के बाद ट्विटर पर Anti_National_BJP ट्रेंड करने लगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News