बार-बार यूरिन आने का घरेलू उपचार!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2016 - 02:31 PM (IST)

हम लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत फिक्रमंद रहते है,लेकिन अक्सर शरीर से सबंधित छोटी-छोटी परेशानियों को नज़रअंदज भी कर देते हैं। जैसे की बार-बार पेशाब आना,पाइल्स,प्राइवेट पार्ट पर इचिंग होना। इनका डाक्टरी इलाज करवाने से महिलाए शर्माती भी हैं।ऐसी परेशानियां आगे चलकर घातक भी हो सकती हैं।आज हम आपको बार- बार पेशाब आने की परेशानी से निजात पाने के कुछ घरेलू उपचार बता रहें हैं। जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।आपको इसकी डॉक्टरी जांच भी जरूर करवानी चाहिए।    
 
- केला
जिसे बार-बार पेशाब आने की समस्य हो उसे दोपहर के भोजन के बाद रोजाना दो पके हुए केले खाने चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।
- अंगूर
 अंगूर का नियमित सेवन भी फायदेमंद है।
 
- आंवला
2-3 आंवले का रस बराबर मात्रा में पानी में मिक्स करके सुबह शाम रोजाना पीने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
 
- अनार 
अनार के छिलके की फकी 5 ग्राम पानी के साथ हर रोज लेने से बार- बार पेशाब आना कम हो जाता है।
 
- सेब
सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।इसके सेवन से इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
 
- छुहारा
रात को खाना खाने के बाद 2 छुहारों का सेवन दूध के साथ करने से फायदा मिलता है। 
 
- बेल 
बेल का सेवन बहुत ही हितकारी है। बेल के ताजा पत्तों का रस 3 ग्राम हर रोज पीने से यह समस्या ठीक हो जाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News