नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली विशेष सुविधाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2017 - 04:59 PM (IST)

रांचीः सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों को अब बरसात के मौसम में अपने दल को मजबूत करने का मौका नही दिया जाएगा। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। इन सुविधाओं की सहायता से नक्सलियों द्वारा की जाने वाली हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई जा सकती है। जिला पुलिस व सैनिक बल ने इन सुविधाओं की सहायता से जंगल में चल रहे अभियान को तेज कर दिया है। इस अभियान में राज्य पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ,कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। सेना की मदद के लिए हेलिकॉप्टरों की भी व्यवस्था की गई है। 

बता दें कि बरसात के मौसम में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान धीमा पड़ जाता था, इसी बात का फायदा उठा कर वह अपने संगठन का विस्तार करते थे। इसी समय वह हथियार इकट्ठा करते थे और पुलिस के खिलाफ योजना बनाते थे। बरसात के दौरान जवानों को डेंगू व ब्रेन मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है। इसके लिए जवानों को विशेष रेन कोट, मच्छर भगाने वाली क्रीम आदि दी गई है। अब जवान पूरी तैयारी के साथ अपना बचाव करते हुए नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रख सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News