प्रधानमंत्री के 4 साल के कार्यों पर उत्तर पूर्व की जनता ने मुहर लगाईः रघुवर दास

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 05:42 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर पूर्व के राज्यों में आज आए चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 साल के कार्यों पर उत्तर पूर्व की जनता ने मुहर लगा दी है।

दास ने एक बयान में कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की विजय इस बात का संदेश है कि अब भाजपा जन जन की पार्टी बन चुकी है। लोग प्रधानमंत्री मोदी के विकास की राजनीति के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री के 4 साल के कार्यों पर उत्तर पूर्व की जनता ने मुहर लगाई है। 

दास ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत रही है। इसके लिए उनका वह अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 25 वर्षों से कम्युनिस्ट शासन को उखाड़ फेंक जिस प्रकार वहां की जनता ने विकास का रास्ता चुना है, उसके लिए वहां के लोगों को बधाई। भाजपा की इस विजय के लिए पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि धन्यवाद, जो निस्वार्थ भाव से देश सेवा में लगे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News