अमरनाथ यात्रा : सुनसान दिखने लगा यात्री निवास

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 12:27 PM (IST)

पहलगाम : यात्रियों की संख्या में कमी के चलते भगवती नगर स्थित यात्री निवास अब काफी सूना-सूना दिखाई दे रहा है। यहां यात्रियों की संख्या 300-400 में सिमट कर रह गई है, लेकिन यात्री निवास में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध अभी तक जारी हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। 

 


बम-बम भोले संध्या ने मोह लिया शिव भक्तों का मन

जम्मू-कश्मीर में कला को बढ़ावा देने वाली भारतीय लोक संगीत कला संस्था ने सांग एंड डिवीजन मिनिस्टरी ऑफ इंफॉर्मेशन, ब्रॉडकासिंटग गवर्नमैंट ऑफ इंडिया और एकैडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज के साथ मिल कर यात्री निवास में ‘बम-बम भोले संध्या’ का आयोजन किया। धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने शिव वंदना कर माहौल को शिवमय बना दिया। कलाकारों ने भक्ति संगीत के अलावा जम्मू संभाग की पारम्परिक लोक सभ्यता का भी बखूबी प्रदर्शन किया। कलाकारों ने डोगरी लोकगीत के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News