जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद, हजारों फंसे

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 03:05 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क परिवहन रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रात भर भारी मात्रा में वर्षा होने के बाद सड़क पर कई जगहों से चट्टानें खिसक गई हैं और मलबा सड़क पर आ गिरा। मजबूरन परिवहन विभाग को सड़क को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से सैकड़ों वाहन व हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं जिनमें अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं।

 

यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया है कि सभी वाहनों को सुरक्षित जगह पर रोक दिया गया है। सड़क सीमा संगठन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक करने के लिए मशीनें और लेबर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस अधिकारी द्वारा ग्रीन सिग्नल देने पर यातायात फिर से बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल रास्ते से चट्टानों को हटाने का काम जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News