अमरनाथ यात्रा: 813 भक्तों ने गुफा में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 11:03 AM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में है। वीरवार को यात्रा के 36वें दिन 813 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक यात्रियों की संख्या 2,57,589 तक पहुंच गई है। अमरनाथ यात्रा के दौरान कई तीर्थयात्रियों ने बताया है कि उन्होंने यात्रा के अंतिम दिनों में दर्शन करने का मन बनाया था और यहां आकर वह धन्य हो गए हैं। 

 

 

इन श्रद्धालुओं में उस पवित्र स्थल का दर्शन करने की चाहत थी जहां पर भगवान शिव ने अमर कथा सुनाई थी। यात्रियों ने कहा कि वह जगह अपने आपमें एक अमर स्थल है, यहां हिन्दुओं को दर्शन जरूर करने चाहिएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News