अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण की प्रक्रिया जारी, 684 भक्तों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 12:33 PM (IST)

पहलगाम: अमरनाथ यात्रा के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्तों का पहुंचना लगातार जारी है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ साधु और संत भी यात्रा के लिए निरंतर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी के तहत सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में 684 श्रद्धालुओं का करंट रजिस्ट्रेशन किया गया। वैष्णवी धाम में पहलगाम रूट से यात्रा करने वाले 156 यात्रियों को पंजीकृत किया गया, जबकि बालटाल के लिए 267 यात्री पंजीकृत हुए। इसी तरह सरस्वती धाम में पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के इच्छुक 141 यात्रियों का पंजीकरण किया गया, जबकि बालटाल के लिए 120 यात्रियों को रजिस्टर्ड किया गया।

 

दोनों पंजीकरण केंद्रों में पहलगाम के लिए कुल 297 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि बालटाल हेतु 387 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। बताते चलें कि सरस्वती और वैष्णवी धाम में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी पंजीकरण करने के लिए लगे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News