लंदन में उबर का कैब सर्विस लाइसेंस हुआ रद्द

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 11:42 PM (IST)

लंदन: कैब सर्विस चलाने वाली कंपनी उबर का लाइसेंस लंदन में रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उबर के द्वारा लंदन में कैब सेवा के संचालन के लिए किया गया आवेदन खारिज करने की वजह कंपनी ऑपरेटर के नजरिये और आचरण में गंभीर जिम्मेदारियों का अभाव बताया गया है। 


गौरतलब है कि  ब्रिटेन की राजधानी लंदन में उबर का परिचालन लाइसेंस 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) ने कहा कि उसे विश्वास नहीं है कि लंदन की सड़कों पर उबर उपयुक्त परिचालनकत्र्ता है। हमने यह निष्कर्ष निकाला है कि उबर लंदन लिमिटेड एक निजी किराया ऑपरेटर लाइसेंस रखने के योग्य नहीं है। 


नियामक ने अपने बयान में कहा, कई मुद्दों में उबर के ²ष्टिकोण और आचरण में कमी का प्रदर्शन होता है, जिनमें सार्वजनिक सुरक्षा निहितार्थ हैं। गंभीर अपराधों की सूचना देने और चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने में उबर का रवैया चिंता का मुख्य विषय है।’’ वहीं, इस मामले में उबर का कहना है कि वह इस फैसले को चुनौती देगी। कंपनी ने कहा कि 35 लाख लंदनवासी हमारे ऐप का उपयोग करते हैं और 40,000 ड्राइवर अपनी जीविका चलाने के लिए हम पर निर्भर हैं, जो इस निर्णय से प्रभावित होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News