वास्तु दोष को दूर करना चाहते है तो घर में रखें Fish Aquarium (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2016 - 04:23 PM (IST)

कई बार घर में पैसे और अन्य किस्म की सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी क्लेश खत्म नहीं होता। इसके पीछे की वजह वास्तुदोष हो सकता है हालांकि वास्तुशास्त्र पर कुछ लोग यकीन करते हैं तो कुछ नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कि मछली का एक्वेरियम भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आपके घर में जो भी मछली घर हो, उसमें नौ मछलियां रखनी चाहिए न कि आठ। एक्वेरियम को रखने की जगह भी उचित होनी चाहिए। मछलियों को बार-बार एक से दूसरी जगह पर नहीं रखना चाहिए और उन्हे सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए।  

 

मछली के टैंक या जार को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। फिल्टर्स, एरिएशन आदि बिल्कुल सही तरीके से चलने चाहिए। अगर आप अपने फिश एक्वेरियम को अच्छा और रंगीन रखना चाहते है तो उसमें कुछ प्रकार के आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं। वास्तु दोष का कारण ये एक्वेरियम आसानी से बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको ये दोष दूर करने हैं तो आपको निम्न बातों पर विशेष रखना चाहिए।

 

1. बुरी नजर से दूर रखें

कहते है कि घर में मछली को रखना शगुन होता है क्योकि मछलियां घर को बुरी नजर से दूर रखती हैं। एेसा माना जाता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्यु मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्याएं खतम हो जाती हैं।

 

2. सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मछलियों का पालन करने से घर और कार्यालय में काफी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब आप थके हुए होते हैं तो उस समय इन मछलियों को देखे। एेसी करने से अापके दिमाग को आराम मिलता है और एक सुकून भरा वातावरण बन जाता है। 

 

3. घर या ऑफिस में वास्तु दोष 

अगर आपको लगता है कि आपके घर या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो इसका मतलब है कि वास्तु दोष है। अगर है तो इसे मिटाने के लिए उस जगह पर फिश एक्वेरियम रखें। इससे समस्याएं भी सुलझेंगी और पैसा भी खूब आएगा। मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 

4. वातावरण खुशनुमा रहता है

मछलियां बहुत एक्टिव होती हैं, जो हमें प्रोत्साहित करती हैं और हमारे अंदर उमंग भर देती हैं। एक्वेरियम रखने से पूरे घर का वातावरण खुशनुमा रहता है। एेसे बुरी ऊर्जा का संचार नहीं होता है और रंगीन मछलियां आकर्षित करती हैं। 

 

5. मछलियों को घर में रखने से ऊर्जा आती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक फिश टैंक में ढेर सारा पानी भरा जाता है जो भार को सही तरीके से बैलेंस करता है। भार को बैलेंस करन के लिए फिश टैंक को हॉल या वरांडा साउथ वेस्ट कोने में रख जाना चाहिए। जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर उस पर पडे। चीनी फेंग शुई के मुताबिक, मछलियों को घर में रखने से ची नामक ऊर्जा आती है जो धन और स्वास्थ्य को बढाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News